जनवाणी ब्यूरो |
दौराला: यूपी पीसीएस परीक्षा 2018 में वलीदपुर के किरत सैन का भी चयन हो गया। वह खाद्य सुरक्षा अधिकारी बने है। किरत सैन के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है।
पीसीएस-2018 की परीक्षा का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें मेरठ के होनहार भी छा गए। पीसीएस परीक्षा में दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी हरबीर सिंह ठेकेदार का बेटा किरत सैन का खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
वह वर्तमान में लखनऊ के पीजीआई हॉस्टिपल में तकनीकी अधिकारी के पद पर तैनात है। उन्होने कहा कि उनके भाई इंद्रसेन, कंवर सैन, विपिन सैन औ दोस्तों से प्रोत्साहन मिला।
किरत सैन ने दौराला क्षेत्र का नाम रोशन किया है, उनके चयन पर परिजनों में खुशी का माहौल है ओर उन्होने अपने चयन का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। इस दौरान बबली सैन, रिया सैन, ज्योति सैन, राधा सैन आदि ने बधाई दी।

