Home Uttar Pradesh News Meerut राशन डीलर पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची तहसील की टीम

राशन डीलर पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची तहसील की टीम

0
राशन डीलर पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची तहसील की टीम

जनवाणी ब्यूरो |

लावड़: एसडीएम सरधना के निर्देश पर शनिवार को तहसील की टीम नगर पंचायत कार्यालय पर डीलर पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची। टीम के सामने उपभोक्तओं ने राशन डीलर पर आरोप लगाए।

बताते चले कि कि कस्बे के उपभोक्ताओं ने नगर स्थित आदर्श राशन एजेंसी की संचालक पर कम राशन देने, घटतौली आदि की शिकायत आपूर्ति निरीक्षक से की थी। जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ने कस्बे में पहुंचकर उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी थी।

शनिवार को एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय के निर्देश पर कानून गो अशोक कुमार टीम के साथ दोबारा जांच करने पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। उपभोक्ताओं ने डीलर पर कम राशन देने व घटतौली के आरोप लगाए।

कानून गो अशोक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं ने जो बयान दिए है। उसकी जांच रिपोर्ट जल्द एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को सौंप दी जाएगी। जांच के दौरान सभासद राजीव, सुभाष सैनी, कमल किशन, गुलफाम आदि मौजूद रहे।