Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आग लगने से घर में रखा सामान राख, अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया

  • आकाशवाणी नजीबाबाद के ट्रांसमीटर क्षेत्र में आग से सभा हुयी प्रभावित

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अग्निशमन विभाग में हड़कम्प मच गया। अग्निशमन दल ने घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया। क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर गढ़ी निवासी जयपाल पुत्र बलवीर सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। रात्रि में हुई घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। उधर आकाशवाणी नजीबाबाद के ट्रांसमीटर क्षेत्र में झाडि़यों में अचानक आग लग गई। ट्रांसमीटर भवन से करीब 50 मीटर की दूरी पर टावर क्षेत्र में झाडि़यों में लगी आग ने पल भर में भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने से आकाशवाणी की प्रसारण सभा 10 के मिनट लिए आंशिक रूप से प्रभावित हुई।

सूचना मिलते ही एडीपी अमर सिंह व आकाशवाणी स्टाफ कर्मी ट्रांसमीटर पहुंचे। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के निर्देशन में पहुंची टीम के अनिल कौशिक,विजेंद्र कुमार, मोनू,असलम,मनीष, राजू आदि ने झाडि़यों में लगी आग को आसपास फैलने से बचा लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img