Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अध्यक्ष सोनवीर सिंह व कोषाध्यक्ष शशिकांत शर्मा को बनाया

  • राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन जीडीएस का मंडलीय अधिवेशन संपन्न हुआ

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जैन धर्मशाला बिजनौर में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन जीडीएस बिजनौर का मंडलीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता सोनवीर सिंह बीपीएम कल्लूवाला ने की तथा संचालन प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन अशोक कुमार शर्मा ने किया।

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन के सम्मेलन में बिजनौर मंडल के कोने-कोने से जीडीएस कर्मचारी उपस्थित हुए। सम्मेलन में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग तृतीय के मंडलीय सचिव अनुराग मेहरोत्रा, अंकित चौधरी, वीरेंद्र कुमार, अवधेश तथा बाबूराम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

27 3 e1617551875638

अधिवेशन में सर्वसम्मति से निम्न कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन में अध्यक्ष सोनवीर सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, शैलेंद्र कुमार गुरु, जिले सिंह, मंडलीय सचिव मोनू कुमार, सह सचिव कुमारी डॉली तोमर, राज सिंह, कुलदीप कुमार, उज्जवल सूद, मोहित कुमार कोषाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, सह कोषाध्यक्ष वासुदेव, संगठन सचिव क्षेत्रपाल सिंह, रोहित कुमार, हरीश कौशिक, आडिटर राकेश कुमार शर्मा बनाया गया। नई कार्यकारिणी का मंडलीय सचिव ग्रुप सी अनुराग मेहरोत्रा द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img