Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क, मकान, जमीन सील

  • गौतमबुद्धनगर के कमिश्नर ने कोर्ट के निर्देश पर कराई कार्रवाई
  • बाइक बोट घोटाले का आरोपी विशाल गुर्जर काट रहा जेल

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: बाइक बोट घोटाले में दो साल से जेल काट रहे आरोपी की कोर्ट के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त के आदेश पर ग्रेटर नोएडा अंतर्गत थाना कासना पुलिस ने आरोपी के नाम करीब पौने तीन करोड़ के तहत आने वाले मकान व जमीन आदि संपत्ति कुर्क कर सील लगा दी है।

इसी क्रम में आरोपी की पत्नी के नाम मकान को खाली करने के लिए एक नोटिस जारी कर तीस दिन का समय दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर खड़े होकर लाउडस्पीकर के माध्यम से सील खोलने पर चेतावनी देते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए सचेत भी किया।

06 7

नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी विशाल कुमार पुत्र गजराज सिंह दो साल पहले बाइक बोट घोटाला करने पर पुलिस रेडार पर आ गया था। पुलिस ने धीरे-धीरे विशाल कुमार की जड़ कुरेदते हुए बाइक बोट घोटाले का आरोपी को दबोचने के बाद जेल भेज दिया था।

रविवार को गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त ने कोर्ट के आदेश पर विशाल कुमार की पौने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करते हुए मवाना स्थित करीब 25 लाख रुपये की लागत का मकान एवं बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में स्थित खेत की एक करोड़ 54 लाख रुपये अंतर्गत आने वाली 22 बीघा जमीन के साथ मवाना के मटोरा में खरीदी गई पांच बीघा जमीन समेत करीब पौने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करते हुए सील लगाने की कार्रवाई ग्रेटर नोएडा अंतर्गत थाना कासना इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने पुलिस टीम को लेकर की।

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बाइक बोट घोटाले के आरोपी विशाल कुमार की पत्नी सरिता देवी के नाम संपत्ति को कुर्क करने से पहले एक कोर्ट नोटिस जारी किये जाने पर 30 दिन का समय दिया गया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर एक माह बाद उक्त मकान को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविवार को पुलिस आयुक्त के आदेश पर मवाना और करीमपुर में स्थित खेत की जमीन के कागजात कोर्ट में जमा करने के लिए तीन महीने का समय जारी किया।

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बाइक बोट घोटाले में शामिल अन्य मवाना, ढिकोली, सैदीपुर के आरोपियों की संपत्ति भी जल्द कुर्क की जाएगी। इस दौरान मवाना तहसील रोड स्थित बाइक बोट घोटाले का आरोपी विशाल कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एवं मकान पर सील करने की कार्रवाई नोटिस लिखाने के बाद पुलिस ने पास स्थित दूसरे मकान पर पहुंच लाउडस्पीकर से मुनादी कर चेतावनी देते हुए सील हटाने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए भी परिवार को चेताया। पुलिस द्वारा मुनादी करने पर मोहल्ला वासी एकत्रित हो गये। संपत्ति कुर्क करने पुलिस टीम को लेकर पहुंचे इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल बाइक बोट घोटाले का आरोपी दो साल से जेल में बंद हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img