- बिजनौर पब्लिक स्कूल में मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर पब्लिक स्कूल में मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक पोस्टरों से कोविड महामारी से जागरूकता का संदेश दिया।
बिजनौर पब्लिक स्कूल में विश्व में फैली भयंकर महामारी कोरोना से बचाव विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें कक्षा नौ और दस के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर बनाकर कोविड-19 महामारी से जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में बनाए पोस्टरों में कार्तिक यादव, श्रेय गौड प्रथम, अदीबा, सुहानी द्वितीय एवं योग्यांश, वंशिका तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की।

