Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

स्वतंत्र व शांतिपूर्ण कराएं चुनाव: मंडलायुक्त

  • जिला अस्पताल पहुंच किया निरीक्षण, कोविड मरीजों को सुविधा देने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को स्वतंत्र, निर्वाध एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण सहित सभी कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए सम्पन्न कराने के दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए वेन्टिलेटर, आकसीजन सहित सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थाएं अद्यतन रखने के दिए निर्देश आन्जनेय कुमार मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद कलक्ट्रेट स्थित सभागार में औचक भ्रमण के दौरान जिले में निर्वाचन एवं कोविड-19 नियंत्रण सम्बन्धी आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को भारत सरकार द्वारा निर्गत कोविड-19 सुरक्षा दिशा निर्देशों तथा राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के अंतर्गत शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराएं ताकि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके। बैठक के उपरांत मण्डल आयुक्त द्वारा जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए गए कि अस्पताल में सफाई की व्यवस्था सुदृढ कराएं और किसी भी स्थान पर गंद्गी जमा न होने दें।

उन्होंने कोविड वायरस संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए स्थापित एल-02 वार्ड का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि एमरजेंसी की हालत में मरीजों की स्थिति से अवगत रहने के लिए वार्ड के मुख्य द्वार पर इन्टरकॉम की व्यवस्था की करें और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अन्दर न आने दें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जनरल वार्ड में तीमारदारों की भीड़ पर नियंत्रण स्थापित करें और किसी भी अवस्था में बजुर्ग अथवा बच्चे को अस्पताल में मरीज के पास आने की अनुमति न दी जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा अवधेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्यााधिकारी डा. हिरेन्द्र सहित सभी अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img