Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

एक्सप्रेस-वे पर हादसा, ड्राइवर की मौत

  • ईस्टर्न पेरीफेरल पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात एक मिनी ट्रक की एक ट्रक के टक्कर हो गयी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्थान के टांक निवासी चालक सुरेश पांचाल पुत्र गोपाल दास व परिचालक छोटू पुत्र रघुनाथ मध्यप्रदेश से मिनी ट्रक में प्याज भरकर चले थे।

शनिवार देर रात वह पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से मोदीनगर जा रहा था। जब वह बसी फाटक के पास पहुंचा तब उसका ट्रक हाइवे के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। जिसमे उसके ट्रक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसमे वह उसी में फस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक सुनील की मौत हो चुकी थी। वही छोटू गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया।

मृतक के परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने हाइवे के किनारे खड़े ट्रक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img