जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय पर सोमवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। महासभा के प्रदेशाध्क्ष योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि हिन्दू नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। हिंदू महासभा प्रदेश कार्यालय पर एक किया हवन का आयोजन कर मिठाई वितरित कर खुशियां मना कर यह पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ-साथ हिंदू महासभा का स्थापना दिवस भी हिंदू महासभा धूमधाम से मनायेगी।
इस अवसर पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता गलियों में भगवा ध्वज लहराएंगे और लोगों से अपील करेंगे कि अपने घरों पर 11 दीपक जलाएं। हिंदू महासभा कभी भी राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ी केवल धर्म रक्षा गौ रक्षा एवं देश रक्षा को ही अपना धर्म समझा। हिंदू महासभा ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया।
हिंदू महासभा में वीर सावरकर मदन मोहन मालवीय नाथूराम गोडसे महंत दिग्विजय नाथ महंत अवैद्यनाथ जैसे महापुरुषों ने अपना बलिदान हिंदुत्व के लिए दिया है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष साक्षी वर्मा, एडवोकेट विनोद शर्मा, एडवोकेट नीलम, जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी, छात्र संघ की अध्यक्ष श्रेया सिंह आदि मौजूद रहे।

