जनवाणी संवाददाता |
बेहट: कोतवाली पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पकड़े गए व्यक्ति से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उनको बनाने के औजार बरामद किए।
कोतवाली परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गांव रवासौली बिजली घर के पास एक खण्डहर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री चल रही है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत वहां छापेमारी की और वहां से भारी मात्रा मे अवैध हथियार बरामद करते हए मौके से 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश निसार पुत्र कल्लू कुरैशी निवासी खिड़का भटकव्वा थाना बेहट को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी मोहसिन उर्फ टीटू निवासी पीरवाली गली थाना मंडी फरार होने मे कामयाब हो गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजकुंमार शर्मा, एसएसआई अजय कुमार, एसआई प्रदीप कुमार चीमा, एस आई पवन सिंह, हेड कांस्टेबल बिट्टू कुमार, अनुज कुमार, अनिल कुमार, कामिल, कांस्टेबल संदीप कुमार, गौरव राठी, अंकित तोमर, हरमीत सिंह, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

