Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की आज 130वीं जयंती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, कहा कि बाबासाहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। बता दें कि पीएम मोदी ने आंबेडकर जयंती पर ट्वीट भी किया।

पीएम मोदी ने लिखी यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं आंबेडकर जयंती पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबडेकर को सिर झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने अपने संघर्ष से समाज के हाशिये पर पहुंच चुके वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया, जो हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल रहेगा।’

राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।

स्टालिन ने चेन्नई में दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने भी बाबा साहेब भीमराव आंबडेकर को 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img