- जनपद में 348 हुए कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केस
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद में बुधवार को 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है, 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 348 हो गई है। जनपद से 1532 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
बुधवार को जनपद में 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें शहर के विवेक विहार से 22 वर्षीय युवक, विश्वकर्मा नगर से 46 वर्षीय महिला, मंडी गांधी गंज से 67 वर्षीय वृद्ध, दयानंद नगर से 53 वर्षीय अधेड़, कस्बा एलम से 45 वर्षीय अधेड़, गांव काबडौत से 24 वर्षीय युवक, गांव कसेरवा कलां से 34 वर्षीय युवक, गांव टिटौली से 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव मुंडेटकलां में 23 वर्षीय महिला तथा गांव गोगवान निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में 12 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 348 हो गई है।
यूं ही भीड़ रही तो कैसे रुकेगा संक्रमण
जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर से लेकर गांव तक कोरोना पांव पसार रहा है। लेकिन बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखकर लगता है कि आमजन कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के जारी गाइड लाइन के अनुसार नागरिकों को सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी से घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने व सैनेटाज करने की अपील की है। नागरिकों से आह्वान किया कि आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकले।

