जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा स्थित अम्बेडकर समुदायिक केंद्र पर बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती बड़ी ही धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनुज भारती ने बाबा साहब के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया।
कस्बा इंचार्ज एसआई बंटी सिंह के द्वारा केक काटा गया। अनुज भारती ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। बाबा साहेब ऊंच-नीच के खिलाफ थे, उन्होंने प्रत्येक भरतीय नागरिक को समान अधिकार दिलाये।
उन्होंने हमेशा दलितों, शोषितों और गरीबों की आवाज को बुलंद कर उनका उत्थान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशन आर्य, संचालन ऋषिपाल ने किया।
इस अवसर पर धर्मपाल सिंह, गोपी, अक्षय कुमार, शुभम बर्मन, राजेश कुमार, राकेश कुमार, विनीत कुमार, संजय कुमार, रामवीर, अहान ऋषिराज, अभिषेक कुमार, केशव ऋषिराज, अंकित कुमार, रोहित, हिमांशु, आकाश सहित काफी लोग मौजूद रहे।

