Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 बने अधबने शस्त्र बरामद

  • शस्त्र बनाने के उपकरण सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: पुलिस ने अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड धामपुर स्योहारा रोड पर काशीराम आवासीय कालोनी में अवैध शस्त्र बनाते हुए हिस्ट्रीशीटर वसीम उर्फ गलकटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चार तमचें 12 बोर, छह कारतूस 12 बोर, 12 नाल लोहा अर्ध बनी12 बोर व 15 बोर के, तीन रिवाल्वर अर्ध बनी व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है।

अवैध शस्त्रों के निर्माण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में धामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को धामपुर स्योहारा रोड पर काशीराम आवासीय कॉलोनी में अवैध शस्त्र बनाते हुए वसीम उर्फ गलकटा पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला बंदूकचियान थाना धामपुर को भारी मात्रा में बने व अधबने 19 अवैध शस्त्रों व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया है।

अभियुक्त वसीम थाना धामपुर का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह काफी समय से अवैध शस्त्रों का निर्माण कर उसका विक्रय करने का काम कर रहा है। पंचायत चुनाव के चलते अवैध शस्त्रों की मांग बहुत बढ़ गई है। अवैध शस्त्रों को तैयार कर तमंचे को पांच हजार से दस हजार रूपये के हिसाब से बेच देता है।

अभियुक्त वसीम पर नजीबाबाद, धामपुर, हल्दौर, नहटौर, कोतवाली शहर, नगीना, स्योहारा थानों में गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम, गुंडा एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार त्यागी, एसआई सुरेंद्र मलिक, एसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल विजय, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img