- भाजपाईयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए कार्यवाही की मांग की
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में भाजपाईयों ने टीएमसी नेता सुजाता मंडल खान के पश्चिम बंगाल में अनूसुचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करते हुए राष्टपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भाजपाइयों ने राष्टपति को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पाण्डेय को सौपते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की नेता सुजाता मंडल खान ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को लेकर अत्यंत अपमानजनक टिप्पणी की। पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाला टीएमसी की नेता का बयान घोर आपत्तिजनक है। हमारा संविधान यह संरक्षण देता है कि किसी को अपमानित नही किया जा सके। टीएमसी नेता ने एससी समुदाय के लोगों को भिखारी कहा जाना, आईपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन है। भाजपाइयों ने संविधान व्यवस्था के अनुरूप अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ टीएमसी नेता के बयान को लेकर उचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान ज्ञापन देने में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, कृष्णा कुमार रवि, विनय राणा, भारतेंद्र सिंह, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, राहुल चौधरी, संजय त्यागी, विपुल शर्मा, मायापाल व भारती गौड मौजूद रहे।

