Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

राज्य सभा सांसद ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाई

  • नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल को किया औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी कोविड बिजनौर योगेश कुमार ने जिला अस्पताल का औचक रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, कोविड सेन्टर, कोविड वैक्शीनेशन एवं वैक्शीनेशन वेटिग रूम आदि का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा राज्य सभा सांसद विजय पाल तोमर को कोविड वैक्शीनेशन की दूसरी डोज लगवाने के उपरान्त वैक्शीनेशन प्रमाण पत्र दिया गया।

26 9

नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने मुख्यचिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी मरीज को कोई समस्या हो तो उसका प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोविड-19 के उपचारार्थ जो भी व्यवस्थाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई गई हैं, उन्हें अद्यतन और क्रियाशील रखें ताकि किसी भी समय उनको प्रयोग में लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वयं स्वस्थ और सुरक्षित रहते हुए ही दूसरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने का प्रयास किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा राज्य सभा सांसद विजय पाल तोमर को कोविड वैक्शीनेशन की दूसरी डोज लगवाने के उपरान्त वैक्शीनेशन प्रमाण पत्र दिया गया।

इसके उपरान्त नोडल अधिकारी योगेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि होम आईशोलेशन में अपना ईलाज कर रहे मरीजों को दूरभाष के अतिरिक्त विडियों कॉल कर उनका स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img