जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हर कोई यहां पर नामांकन पत्र दाखिल करने जनता के मुद्दों को उठाने के लिए जन प्रतिनिधि के तौर पर आगे आ सकता है। इसी तरह का नजारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रहा है। जिसमें गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर वार्ड नंबर पांच से एक दिव्यांग प्रत्याशी मोहम्मद अनस नामांकन करने पहुंचा।
अनस ने कहा कि बहुत दिव्यांगों के साथ-साथ सभी लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर से उठाकर उनका निवारण हो उस स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने नामांकन किया और कहा जनता का सहयोग मिलेगा तो वह सभी मुद्दों को उठाएगे।
इसी तरीके से एक महिला प्रत्याशी भी वार्ड नंबर एक से नामांकन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी आगे बढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। जिससे की लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके।

