- जिला पंचायत के वार्ड 12 से रालोद प्रत्याशी सतीश चौधरी ने खेड़की व बिहारीपुर में किया जनसंपर्क
मुख्य संवाददाता
बागपत: वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सतीश चौधरी को जनसंपर्क के दौरान भारी समर्थन मिल रहा है और जनसैलाब उमड़ रहा है। सतीश ने कहा कि हर वर्ग को सम्मान देना और विकास करना उनकी प्राथमिकता है। समस्याओं के समाधान में लगे रहेंगे।
वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सतीश चौधरी के समर्थन में सैलाब बढ़ता जा रहा है। दावा है कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद भी खूब मिल रहा है। सतीश चौधरी ने खेड़की व बिहारीपुर में भी जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने सतीश का फूल-मालाओं व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र में विकास की योजनाओं को लाने का प्रयास किया जाएगा।

