- वार्ड 19 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल के समर्थन में विधायक योगेश धामा ने किया जनसंपर्क
मुख्य संवाददाता
बागपत: वार्ड 19 से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल के समर्थन में विधायक योगेश धामा ने भी जनसंपर्क किया और वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र के विकास में कमी नहीं छोड़ी गई। विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल ने जहां गांवों में जनसंपर्क किया वहीं विधायक योगेश धामा ने मनुपाल के साथ मंसूरपुर, ललियाना आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान विधायक योगेश धामा व मनुपाल बसंल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। विधायक योगेश धामा ने मनुपाल के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में हमेशा विकास की गति को तेज रखा गया है। मनुपाल बंसल ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वह कभी यहां की जनता के सम्मान में कमी नहीं आने देंगे। इस दौरान भारी जनसमूह उपस्थित रहा।

