- स्टेशन अधीक्षक में यात्रियों को नजीबाबाद स्टेशन पर उतरवाकर ट्रेन को सेनीटाइज करवाया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी में कोरोना पॉजिटिव यात्री के सफर करने की सूचना मिलने पर कोरोना पॉजिटिव यात्री को तो रामपुर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। वहीं ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर सेनीटाइज किया।
प्रयागराज से हरिद्वार जा रही ट्रेन के एस सिक्स कोच में बर्थ संख्या 39 पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सफर करने की सूचना मिली जिस पर रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में यात्री को तो रामपुर में उतार लिया गया और नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर उसे सेनीटाइज कराने के निर्देश दिए गए स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने यात्रियों यात्रियों को को से उतार कर पूरी ट्रेन को सेनीटाइज करा और उसके पश्चात यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इसके अलावा नजीबाबाद रेलवे विभाग में एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनको भी पृथक वास करते हुए रेलवे स्टेशन पर स्थित सभी कार्यालय को सेनीटाइज कराया गया स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की।

