Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

जीत में चमके क्रिस मौरिस

  • राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जयदेव उनादकट की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद मिलर और मौरिस की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल में पहली जीत दर्ज की। मिलर ने 62 रन और मैरिस ने नाबाद 36 रन बनाए।

उनादकट ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन जबकि मुस्ताफिजुर रहमान ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने रन आउट होने से पहले 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा टॉम कुरेन (21) और ललित यादव (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए।

रॉयल्स की सटीक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उनके गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उनादकट ने पारी के दूसरे ओवर में ही धीमी गेंद पर पृथ्वी साव (02) को बैकवर्ड प्वाइंट पर डेविड मिलर के हाथों कैच कराके रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (09) ने चेतन सकारिया पर चौका जड़ा लेकिन उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर सैमसन ने उनका बेहतरीन कैच लपका।

पंत ने उनादकट पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे (08) को अपनी ही गेंद पर लपककर दिल्ली का स्कोर छह ओवर में तीन विकेट पर 36 रन किया। अगले ओवर में मुस्ताफिजुर ने मार्कस स्टोइनिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर दिल्ली को चौथा झटका दिया। पंत और पदार्पण कर रहे ललित यादव ने इसके बाद पारी को संभाला।

यादव ने आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस पर दो चौकों के साथ खाता खोला। पंत ने राहुल तेवतिया का स्वागत चार चौकों के साथ किया। इस ओवर में 20 रन बने। पंत ने मुस्ताफिजुर पर चौके के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

वह हालांकि पराग के अगले ओवर में तेज रन चुराने की कोशिश में गेंदबाज से सटीक थ्रो पर रन आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके मारे। दिल्ली के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन मौरिस के इसी ओवर में तेवतिया ने मिड आन से पीछे की ओर दौड़ते हुए यादव (20) का शानदार कैच लपका। टॉम कुरेन (21) और क्रिस वोक्स (नाबाद 15) ने अंतिम ओवरों में कुछ आकर्षक शॉट खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img