Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

कोरोना से बचाव को व्यायाम और संतुलित खानपान जरूरी

  • नियमित व्यायाम से रक्त प्रवाह प्रणाली रहती है सुदृढ़

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: कोविड-19 का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर आप नियमित व्यायाम, योग वगैरह करते हैं तो इस संक्रमण का खतरा कम रहता है। ब्रिटिश जर्नल आॅफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मध्यम या तीव्र गति का व्यायाम बेहद लाभदायक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुनील वर्मा का कहना है कि व्यायाम बहुत जरूरी है। साथ ही खान-पान पर ध्यान भी जरूरी है।

दरअसल, शारीरिक सक्रियता से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नित्य प्रति व्यायाम करने व तेज चलने से शरीर की कोशिकाओं में सूजन घट जाती है। हृदय और रक्त प्रवाह प्रणाली में सुधार होता है। यही नहीं, व्यायाम करने से फील गुड हार्मोन का स्त्राव बढ़ता है।

स्ट्रेस हार्मोन के स्तर में कमी आती है। ऐसे में हर किसी को कोरोना की इस संकट की घड़ी में व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम डिप्रेशन से बचाव में भी खासा मददगार साबित होता है। यह भी बता दें कि कोविड-19 का कारण शारीरिक असक्रियता के दुष्प्रभावों में से एक है।

दरअसल, व्यायाम की कमी, मोटापे, टाइप-2 की डायबिटीज, हृदयरोग, स्ट्रोक और कैंसर सहित कई बीमारियों का सबब बन सकती है। यह बीमारियां इंसान को कोरोना के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती हैं।

बकौल, डा. सुनील वर्मा 150 मिनट का मध्यम या तेज व्यायाम बहुत जरूरी है। इसे हर रोज करना चाहिए। चाहें तो हफ्ते में एक दिन विश्राम कर लें। अन्य जानकारों का भी कहना है कि पार्क में टहलने के लिए समय जरूर निकालें। हां, ध्यान रखें कि मास्क जरूर लगा हो।

किसी के करीब न जाएं। फोन पर बात करते-करते टहलें, गाने सुनते समय चहलकदमी करें, पालतू कुत्ते को बाहर घुमाने ले जाएं। यही नहीं, एक साथ समय न मिले तो टुकड़ों-टुकड़ों में चार से पांच मिनट कसरत करें, अलग-अलग पद्धति आजमाएं।

स्कूल के दिनों के पसंदीदा खेल को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं, बच्चों संग खेलने के बहाने ढूंढें। साइकिलिंग भी बेहतर विकल्प है। रोजाना चालीस मिनट साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। इसी तरह गर्म पानी जरूर पिएं।

सुबह कम से कम दो गिलास हल्का गुनगुना पानी पीने से यदि वायरस गले में है तो बहुत संभव है कि वह सीधे पेट में चला जाए। काढ़ा का सेवन भी लाभकारी है। इसी तरह रात में सोते समय एक चम्मच हल्दी दूध में मिलाकर पीने से भी शरीर में एंटी बाडी बनती है। हरी सब्जियों का सेवन भी लाभकारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img