Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

साप्ताहिक पैठ में हज़ारों की छूट पर उठे सवाल

  • एसडीएम के आदेश पर नियम के पालन को उतरी पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते भीड़ भाड़ पर लगाई जा रही पाबंदी मजाक बनकर रह गई है। धार्मिक स्थलों में सिर्फ पांच व्यक्तियों की अनुमति की अपेक्षा पैठ में उमड़ रही हजारों की भीड़ से हुक्मरानों के फरमान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामला एसडीएम तक पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस गाइडलाइन के पालन हेतु सड़क पर उतर आई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।

सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने के लिए भीड़ भाड़ एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है। जारी आदेश निर्देशों के तहत धार्मिक स्थलों में 5 व्यक्तियों को एक समय प्रवेश की अनुमति है जबकि साप्ताहिक लगने वाली पैठ में निरंतर हजारों की भीड़ खरीद-फरोख्त कर रही है।

कस्बे में शनिवार को भी पैठ बाजार में काफी भीड़ भाड़ बनी हुई थी। लोग बिना मास्क लगाएं घूम रहे थे। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। मामले की शिकायत एसडीएम मवाना तक पहुंचने पर थाना पुलिस को नियम कायदों के पालन के निर्देश दिए गए।

अचानक एक्शन मोड में आई पुलिस ने पैठ बाजार में पहुंचकर दुकानदारों तथा ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। नियम कायदों को दरकिनार करने वालों को जमकर हड़काया गया।पुलिस को देख कर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि कस्बे में शाम के समय विभिन्न स्थानों पर लगने वाली सब्जी तथा फूल आडत में भीड़ भाड़ संक्रमण को निमंत्रण दे रही है।

हुक्मरानों ने आदेश तो जारी कर दिए लेकिन अपने ही आदेशों का पालन कराना प्रशासन के लिए दुश्वार हो रहा है।नियम कायदे लागू करने को लेकर लोग प्रशासन पर दोहरे मापदंड के आरोप लग रहे हैं। एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया पैठ पर पाबंदी के फिलहाल कोई आदेश नहीं है, अलबत्ता कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img