जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि से जुड़े कालेजों में संचालित बीएएमएस आयुर्वेद पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र, एमडी और एमएस आयुर्वेद सत्र 2019-20 प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म सोमवार से आनलाइन भरे जाएंगे।
बीयूएमएस यूनानी पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भी भरे जाने हैं। आनलाइन परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। भरे गए परीक्षा फार्म कालेजों में 29 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे।

