Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

चुनाव में की गई गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई पीढ़ियां याद रखेंगी

  • डीएम-एसपी ने संवेदनशील खंद्रावली, भभीसा में की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कांधला के गांव खंद्रावली और भभीसा में हुए मर्डर से संवेदनशील को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोनों गांवों में संभावित प्रत्याशियों एवं समर्थकों के साथ बैठक की। साथ ही किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

शनिवार की शाम को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गांव भभीसा व खंद्रावली में बैठकों का आयोजन किया। दोनों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि प्रत्याशी एवं उनके समर्थक वोट देने के लिए मतदाता को किसी तरह से डराने, धमकाने या प्रलोभन देने का प्रयास न करें। अगर शिकायत मिलती है, तो ऐसे प्रत्याशी एवं समर्थकों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी कि उनकी आने वाली पीड़ियां उसे ध्यान रखेंगी। जिलाधिकारी ने कहा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जाना है।

इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। किसी भी प्रत्याशी को अपनी हार-जीत के लिए किसी भी मतदाता को लुभाने की आवश्यकता नहीं है और न ही कोई डराने-धमकाने का प्रयास करे। मतदान वाले दिन भी कोई प्रत्याशी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी मतदाता को मतदान करने से नहीं रोकेगा।

प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को पाबंद कराया गया है। यदि उनके द्वारा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया, तो पाबंद की धनराशि जब्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अपील की कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना है और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img