Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

फिरकी में उलझे रॉयल्स

  • चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान को 45 रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मोईन अली और रविंद्र जडेजा के फिरकी के जादू से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया। सुपरकिंग्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल्स की टीम मोईन (सात रन पर तीन विकेट) और जडेजा (28 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के अलावा सैम कुरेन (24 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा राहुल तेवतिया (20) और उनादकट (24) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन चेतन सकारिया (36 रन तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सुपरकिंग्स का कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। फाफ डु प्लेसिस 33 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अंबाती रायुडू (27) और मोईन (26) भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए।

ड्वेन ब्रावो ने अंत में नाबाद 20 रन बनाए। रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मनन वोहरा का विकेट जल्द गंवा दिया जिन्होंने सैम कुरेन की गेंद पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाया। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर हालांकि शुरू से ही लय में दिखे। उन्होंने दीपक चाहर की पारी की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला लेकिन सात रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब कुरेन की गेंद पर शारदुल ने शॉर्ट थर्ड मैन पर उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया। बटलर ने पांचवें ओवर में चाहर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन कुरेन ने अगले ओवर में कप्तान संजू सैमसन (01) को मिड आन पर ब्रावो के हाथों कैच करा दिया।

टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 45 रन बनाए। बटलर ने जडेजा का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया जबकि शिवम दुबे ने भी शारदुल ठाकुर पर दो चौके मारे। बटलर ने जडेजा की नोबॉल पर छक्का जड़ा लेकिन उनके अगले ओवर में सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए। उन्होंने 35 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के मारे। जडेजा ने इसी ओवर में दुबे (17) को पगबाधा करके रॉयल्स को दोहरा झटका दिया। मोईन ने अपने पहले ही ओवर में डेविड मिलर (02) को पगबाधा करने के बाद अगले ओवर में रियान पराग (03) और क्रिस मौरिस (00) दोनों को जडेजा के हाथों कैच करा दिया।

रॉयल्स के रनों का शतक 16वें ओवर में पूरा हुआ। टीम को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 84 रन की दरकार थी। मोईन के 17वें ओवर में सिर्फ चार रन बने जिससे रॉयल्स की जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। इससे पहले सुपरकिंग्स की टीम एक समय 13 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन अंतिम सात ओवर में टीम 68 रन ही जोड़ सकी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img