Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सीएमपी ने सैन्य इलाके से फर्जी फौजी दबोचा

  • धोखे से शादी करने के लिए लिया था फौज की वर्दी का सहारा

जनवाणी संवाददाता |

इंचौली: सेना की वर्दी पहने घूम रहे एक संदिग्ध को सीएमपी ने दबोच कर इंचौली पुलिस को सौंपा है। वाक्या रविवार की दोपहर का है।

मवाना रोड पर एक सैन्य ठिकाने के समीप सेना की वर्दी पहल कर एक शख्स घूम रहा था। वह काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। उसकी गतिविधियां देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा के गार्ड को शक हुआ। गार्ड ने सेना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सेना पुलिस वहां पहुंच गयी। संदिग्ध को कब्जे में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गयी। इस बीच वहां मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम भी पहुंच गयी।

दरअसल शक था कि ये शख्स कहीं जासूसी के इरादे से न घूम रहा हो। उसके साथ जब सख्ती बरती गयी तो उसने बताया कि उसका नाम संजय पुत्र रामफल है।

वह जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर कस्बा के भूपेन्द्रपुरी का निवासी है। फिलहाल वह इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मसूरी में किराए पर रहता है।

उसने यह भी बताया कि फौजी वर्दी उसने धोखा देकर शादी करने के लिए पहनी है। दरअसल जहां वह शादी करना चाहता है वहां उसने युवती के परिजनों को फौज में नौकरी की बात बतायी है।

युवती के परिजनों को कोई शक न हो इसलिए वह फौजी वर्दी पहनकर घूमता है। फौजी वर्दी पहनकर वह लोगों पर रौब भी गालिब करता है। पूछताछ के बाद मिलिट्री पुलिस ने इंचौली पुलिस को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना इंचौली पर बुलायी गयी प्रेसवार्ता में सीओ सदर देहात बृजेश कुमार ने आरोपी की कारगुजारियों तथा उससे बरामद हुए सामान की जानकारी मीडिया को दी गयी। मुकदमा कायम कर आरोपी को जेल भेजा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में नायक एमपी पाटिल 22 आईडीपी यूनिट, उप निरीक्षक प्रतीक कुमार व कांस्टेबल जय प्रकाश शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...
spot_imgspot_img