Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

चेन्नई में चला मिश्रा का जादू

  • झटके चार विकेट, दिल्ली ने मुंबई को छह विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के फिरकी के जादू के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर गत चैंपियन टीम के खिलाफ लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया।

मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की। ललित यादव ने भी नाबाद 22 रन की पारी खेली। मुंबई की टीम मिश्रा (24 रन देकर चार विकेट) की फिरकी के सामने नौ विकेट पर 137 रन रन ही बना सकी।

आवेश खान ने मिश्रा का अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आॅफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही पृथ्वी साव (07) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने आॅफ स्पिनर जयंत को उन्हीं की गेंद पर कैच थमाया। धवन और स्मिथ की अनुभवी जोड़ी ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 39 रन तक पहुंचाया।

दिल्ली के रनों का अर्धशतक आठवें ओवर में पूरा हुआ जिसके बाद नौवें ओवर में स्मिथ ने कुणाल पंड्या पर दो चौके मारे। स्मिथ हालांकि 29 गेंद में 33 रन बनाने के बाद कीरोन पोलार्ड की गेंद पर पगबाधा हो गए जिससे धवन के साथ उनकी 53 रन की साझेदारी का अंत हुआ। धवन ने राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह पर चौके के साथ रन गति में इजाफे का प्रयास किया। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने चाहर की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा लेकिन इसी ओवर में कुणाल को कैच दे बैठे।

धवन ने 42 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा। दिल्ली की टीम को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 37 रन की दरकार थी। पंत (07) ने बोल्ट पर चौके से खाता खोला लेकिन बुमराह की गेंद पर फाइन लेग पर कृणाल को कैच दे बैठे। ललित ने इस बीच बुमराह पर चौका जड़ा। शिमरोन हेटमायर (नाबाद 14)ने बोल्ट पर चौके के साथ रन और गेंद के बीच के अंतर को कम किया।

जिसके बाद दिल्ली को अंतिम दो ओवर में 15 रन की जरूरत थी। बुमराह ने 19वें ओवर में दो नोबाल सहित 10 रन देकर दिल्ली की राह आसान की। पोलार्ड को अंतिम ओवर में दिल्ली को पांच रन बनाने से रोकना था लेकिन हेटमायर ने पहली गेंद पर चौका जड़कर दिल्ली की जीत की राह आसान कर दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img