Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

फैक्ट्री से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इलाके में फैक्ट्री से लौट रहे एक युवक को कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मोहल्ले वालों ने घायल युवक को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन चौकी समर गार्डन कॉलोनी का है। युवक फैक्ट्री से काम कर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कई बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

एक चाकू युवक के हाथ पर लगा और जैसे ही हाथ पर लगने के बाद युवक भागा तो युवक के पीछे भागते हुए पीठ पर कई वार किए गए।

क्षेत्रवासियों ने देखा कि युवक घायल अवस्था में भाग रहा है तो भीड़ ने युवक को रोका और भीड़ को देखकर बदमाश फरार हो गए। जैसे-तैसे कर क्षेत्र वासियों ने युवक मदद की और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे। युवक के पिता ने अपने बेटी की ससुर पर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है।

युवक के पिता का कहना है कि उसकी बेटी का तीन तलाक का मामला चल रहा है। जिसको लेकर उनकी बेटी अपने ही ससुराल में है और बेटी का ससुर आए दिन युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी देता रहता है। जैसे ही आज उसके ससुर को मौका मिला उसने हमला करवा दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img