Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 6000 के पार, 154 मौत

  • राज्यमंत्री, एसीएमओ समेत कई हेल्थ वर्कर भी कोरोना की चपेट में
  • जारी है परिवार के सदस्यों पर कोरोना संक्रमण के सामूहिक हमलों का सिलसिला

जनवाणी संवाददाता|

मेरठ: कोरोना संक्रणण का आंकड़ा छह हजार के पार पहुंच गया है, जबकि संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान होने वाली मौत की संख्या 154 जा पहुंची है।

पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के आंकड़ों में तूफानी तेजी के बाद रविवार को जरूर कुछ राहत रही। 146 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि इसकी वजह कम टेस्ट होना बताया जा रहा है।

इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 6121 पर जा पहुंची है। इसके अलावा 1554 कुल एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

647 ऐसे संक्रमित हैं जो होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में संक्रमित आने वालों में एक राज्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग के एक एसीएमओ तथा आधा दर्जन हेल्थ वर्कर भी शामिल हैं। पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

रविवार को आए आंकड़े बता रहे हैं कि कोरोना के परिवार के सदस्यों पर सामुहिक हमले का सिलसिला आज भी जारी रहा।

मवाना रोड लाल पार्क एक ही परिवार के तीन सदस्य, सिविल लाइन थाना के मोहनपुरी विकास विहार में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य, सम्राट पैलेस गढ़ रोड निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य, पल्लवपुरम फेज-दो निवासी कैदी, कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव व श्रद्धापुरी निवासी दो परिवारों के सदस्य, डोरली कृष्णा नगर, साधु नगर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य, खरखौदा के मेन बाजार निवासी दो परिवार, सदर के तिलक पार्क निवासी एक परिवार के चार सदस्य, गांव छज्जूपुर निवासी परिवार के तीन सदस्य, मवाना रोड गंगानगर ग्लोबल सिटी के परिवार के तीन सदस्य व ए ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। नंगला बट्टू निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य।

टीपीनगर के मलियाना जवाहर नगर निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य व शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा के एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

इनके अलावा पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, वेस्टर्न कहचरी रोड, दिल्ली रोड शताब्दी नगर सरीखे जिन कई इलाकों में पहले से संक्रमण के केस आ रहे हैं, वहां भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है।

मेडिकल के कोरोना वार्ड में छह लोगों की मौत

मेडिकल कालेज मेरठ के कोविड-19 अस्पताल में रविवार को छह कोविड पॉजिटिव रोगियों की दुखद मृत्यु हो गई। मेडिकल के नोडल अधिकारी डा. तुगवीर सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी 70 वर्षीय अनिल कुमार सिंघल पुत्र शुभकरण दास, परीक्षितगढ़ निवासी 71 वर्षीया भगवती पत्नी डाल सिंह, सरधना निवासी 45 वर्षीय धीरज पुत्र सरदार, सदर बाजार सहारनपुर निवासी 61 वर्षीय भीष्म पुत्र होसराम, मेडिकल परिसर मेरठ निवासी 66 वर्षीय अब्दुल अजीज पुत्र रहीम लालकुर्ती निवासी 65 वर्षीय नूर मोहम्मद की मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img