- बाहर से उठा कर रखा थाने के अंदर
- कचरा समझ कर थाने से बाहर कर दी थी सैनिटाइजर मशीन
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: मंडावली पुलिस ने थाने में लगी सैनिटाइजर मशीन को कचरा समझकर कुछ दिनों पूर्व थाने के गेट से बाहर सड़क किनारे रख दिया था इसके बाद थाने में मौजूद स्टाफ वह रोज आने वाले फरियादी खुद को सैनिटाइजर नहीं कर पा रहे थे।
शुक्रवार को मामले की खबर अखबार में छपते ही मंडावली पुलिस ने आनन-फानन में सैनिटाइजर मशीन को उठाकर थाने के अंदर रखवा दिया, और उसको मरम्मत कर चालू करने का काम किया जा रहा है लगातार कुछ दिनों से थाने से आने जाने वाले फरियादियों को यह मशीन थाने के बाहर रखी हुई दिखाई दे रही थी जिसको लेकर आपस में लोग चर्चा भी कर रहे थे उक्त सैनिटाइजर मशीन को कुछ माह पूर्व कोरोनावायरस के चलते लोगों को सैनिटाइज करने के लिए मंडावली थाने के अंदर लगवाया गया था बीच में महामारी का कम हो जाने के कारण मंडावली पुलिस ने मशीन को कचरा समझकर थाने से बाहर सड़क किनारे रखवा दिया था, लेकिन एक बार फिर से कोरोना जैसी भयानक महामारी चलने के दौरान भी मंडावली पुलिस को इस मशीन की याद नहीं आई थी।
जिसके बाद क्षेत्र में लोग इस मशीन को चालू करने की चर्चा कर रहे थे तभी इसकी खबर अखबार में छपते ही मंडावली पुलिस ने तुरंत मशीन को थाने के अंदर रखकर चालू करने का काम शुरू कर दिया। वहीं यह मामला मीडिया से संज्ञान में आने पर सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने भी तत्काल एसओ से जानकारी करने की बात कही थी,जिसका असर आज देखने को मिला।

