Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने रूपा कश्यप के प्रचार में झोंकी ताकत

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: शामली जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड-09 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रुपा कश्यप पत्नी सुदीप कश्यप के चुनाव को मजबूत बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश के पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह को भी वार्ड मे उतारा है। पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह व रमेश गौड कश्यप व प्रभारी जसवंत सैनी ने प्रत्याशी को साथ लेकर क्षेत्र के गांव चौतरा, जैनपुर, मंसूरा रजाकनगर, लक्ष्मणपुर सहित गांवो मे तूफानी दौरा किया।

क्षेत्र के लोगों ने भाजपा नेताओं को प्रत्याशी रुपा को जिताने का विश्वास दिलाया है। कश्यप समाज के चौधरी व सम्मानित लोग भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष मे वोट करने के लिए लगातार समाज मे सम्पर्क बनाये हुए है। प्रत्याशी रुपा कश्यप भी दिन रात क्षेत्र के लोगो से जनसंपर्क कर उनको हर कसौटी पर खरा उतरने का विश्वास दिला रही है।

इस दौरान वार्ड प्रभारी नरेश कुमार सैनी, वार्ड संयोजक सुनील बंसल, 84 खाप के चौधरी रमेशचंद कश्यप, पवन सिन्हा, मास्टर नीटू भनेडा, कश्यप समाज झिंझाना के अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप, विजेंद्र कश्यप, डा. सतीश, सुदीप, संदीप एडवोकेट, नेता चंदूलाल कश्यप, राहुल देव गुप्ता, सहित भाजपा व कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img