Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

नडाल ने निशिकोरी को हराया

जनवाणी ब्यूरो |

बार्सिलोना: राफेल नडाल ने केई निशिकोरी को 6-0, 2-6, 6-2 से हराकर बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट में 11 बार के चैंपियन नडाल ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन जापानी खिलाड़ी निशिकोरी ने दूसरे सेट में अच्छी वापसी करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

नडाल ने तीसरे सेट में दो बार निशिकोरी की सर्विस तोड़ी और फोरहैंड विनर से दूसरे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। नडाल ने पहले दौर में भी तीन सेट में जीत हासिल की थी। नडाल का सामना अब ब्रिटेन के कैमरन नोरी से होगा। नोरी ने डेविड गोफिन के चोट के कारण दूसरे सेट में हट जाने के बाद अंतिम आठ में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटसिपास ने अलेक्स डि मिनौर को 7-5, 6-3 से पराजित किया जबकि आंद्रे रूबलेव ने अल्बर्ट रामोस विनोलास को 6-4, 6-7 (4), 6-4 से हराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img