Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

145 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र पुलिस के लिए चुनौती

  • पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस फाइनल मोड़ पर
  • पैरा मिलट्री, पीएसी के साथ जनपद व बाहर की पुलिस आएगी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अब फाइनल मोड़ पर आ गया है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई। जनपद के पांचों ब्लॉकों में 145 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि 14 अतिसंवेदनशील और 13 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।

इन सभी मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात रहेगा। जनपद में कुल 506 मतदान केंद्र हैं, जहां 26 अप्रैल को चुनाव संपन्न होना है। शामली जनपद के कोतवाली शामली, थाना कांधला, कैराना और थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं जहां जाट, गुर्जर और मुस्लिम बाहुल्य होने के चलते यहां अक्सर चुनाव में गडबड़ी होने की संभावना बनी रहती है।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने इतनी तैयारी की हैं कि अगर किसी ने चुनाव में गड़बड़ी की थी पुलिस की कार्रवाई को उनकी अगली पीढ़ियां भी सबक के रूप में याद रखेंगी। एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि चुनाव में एक कंपनी पैरा मिलट्री फोर्स, डेढ़ सेक्शन प्लाटून कंपनी पीएसी, 200 पुलिस मोबाइल, जनपद के अलावा बाहर से भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

पांचों ब्लॉक के यें है अतिसंवेदनशील प्लस गांव                                

कांधला ब्लॉक
खंद्रावली, रसूलपुर गुजरान, इस्सोपुर टील, लौहरीपुर, गढ़ीदौलत, गंगेरू

कैराना ब्लॉक
तितरवाड़ा, मवी कंडेला, जगनपुर, दभेडी खुर्द, भूरा, नंगलाराई, बसेडा, मन्ना माजरा, रामडा।

शामली ब्लॉक
बलवा, बुटराडी, भिक्का माजरा, बहावडी, बुटराडा, लांक, काबडौत, कुड़ाना, गोहरपुर, कुरमाली, सोंटा, कंजरहेडी, भाजू

थानाभवन ब्लॉक
कैल शिकारपुर, बंतीखेडा, बाबरी, दखेडी जमालपुर, हरड फतेहपुर, हिरणवाडा, कैडी, सोंता रसूलपुर, भैसानी इस्लामपुर, कच्ची गढ़ी

ऊन ब्लॉक
टपराना, मंसूरा, जिजौला

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img