Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

निष्पक्ष रहते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना होगा: एसपी

  • पोलिंग के बाद मत पेटियों को सकुशल स्टांग रूम में पहुंचाएं
  • डीएम-एसपी ने जनपद व बाहर के पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस फोर्स को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ब्रीफ कर चुनाव संबंधी विशेष दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा चुनाव प्रभावित करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए और निष्पक्ष रहकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराएं।

शनिवार को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जनपद एवं मतदान ड्यूटी हेतु गैर जनपद से आए पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि मतदान वाले दिन कोई भी पुलिसकर्मी मतदान केंद्र में भीड़ न लगने दें।

मतदान केंद्र के आस-पास मतदान करने के उपरांत कोई न रुकने पाए। प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा लगाए गए बस्ते निर्धारित दूरी पर ही रहें। यदि कोई चुनाव में माहौल बिगाड़ने का तनिक भी प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने फोर्स को बताया गया समस्त फोर्स पोलिंग पार्टी के साथ निर्धारित वाहन में रवाना होगा और मतदान केंद्र पर ही रहकर पोलिंग पार्टी एवं मत पेटियों व मतपत्रों की सुरक्षा करेंगे।

पोलिंग के उपरांत मत पेटियों को सकुशल स्टांग रूम तक जमा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कोविड-19 संक्रमण बहुत अधिक फैला हुआ है इसलिए सभी अपने आपका बचाव करते हुए मतदान ड्यूटी पूर्ण करें।

अनुशासित रहकर ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहें तथा स्वयं एवं मतदाताओं को आचार संहिता का पालन कराना सुरक्षित करें। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी कर्मियों को मतदान ड्यूटी का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में जनपद में शांतिपूर्ण चुनाव होना है। जिसकी तैयारियां पिछले दो माह से युद्ध स्तर पर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई है। इस अवधि में बड़ी संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

जिससे मतदान सकुशल संपन्न कराया जा सके। ब्रीफिंग में डीएम-एसपी के अलावा एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, सीओ कैराना जिसमें सिंह, सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, आरआई और जनपद के सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img