Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दो दिनों बाद लॉकडाउन खुलने पर बाजारों में उमड़ी भीड़

  • नहीं समझ रहे लोग कोरोना की गंभीरता

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक के लिए लाकडाउन जारी करने के चलते दो दिनों तक बंद रहे बाजारों के खुलते ही खरीददारी के लिए काफी संख्या में लोग बाजारों में पहुंच गए। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ायी और काफी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए भी घूमते नजर आए। लोग कोरोना महामारी की गम्भीरता को अभी भी समझने को तैयार नहीं है।

प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में रात्रि कर्फ्यू और शुक्रवार शाम आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक के लिए लाकडाउन लगा दिया है। जिसके चलते वीकएंड में शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस व प्रशासन ने भी सरकार की ओर से जारी लाकडाउन का पालन कराने के लिए कडी मशक्कत की।

उधर, दो दिनों से अपने घरों में बंद बैठे लोग सोमवार को बाजारों के खुलते ही बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। जिससे नगर में कई चौराहों पर जहां जाम की स्थिति बनी रही, वहीं कई बाजारों व गलियों में भीड़ बनी रही। इस दौरान भाड़ में शामिल लोगो ने सरकार की ओर से जारी दो गज दूरी वाले सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की जमकर धज्जियां उड़ायी।

साथ ही भीड़ भरे क्षेत्रों में भी कई लोग बिना मास्क लगाए घूमते नजर आए। पुलिस के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुरादाबाद व संभल जनपदों में ड्यूटी पर जाने के चलते इस दौरान पुलिसकर्मियों की भी कमी बनी रही। जिससे जाम के दौरान कई स्थानों पर लोग आगे निकलने के लिए झगड़ते हुए भी नजर आए। उधर, बाजारों में कई दुकानों पर सामान की खरीददारी के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा। ऐसे में लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन करना भूलकर पहले सामान खरीदने की होड़ में लगे दिखायी दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img