Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को लेकर तीन मोहल्ले किये सील

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर में लगातार कोरोना रोगियो के मिलने का सिलसिला जारी है। बढ़ते कोरोना रोगियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा नगर के मोहल्ला पतियापड़ा व कटारमल के साथ ही गली ठाकुरद्वारा को बल्लिया लगाकर सील कर दिया गया।

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर व क्षेत्र में प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक कोरोना रोगी निकल रहे हैं । अकेले कस्बे में ही कोरोना रोगियों की संख्या सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रशासन द्वारा सोमवार को ऐसे मोहल्लों में जहां कोरोना रोगियों की संख्या ज्यादा है। उन मोहल्ले में आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए गलियों में बल्लियां लगाकर मोहल्ले सील कर दिए गये।

नगर के मोहल्ला पतियापाड़ा, कटारमल व गली ठाकुरद्वारा में पिछले कई दिनों से कोरोना रोगी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं नगर व क्षेत्र में कई कोरोना पीड़ितों की मौत भी हो चुकी है। रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों से ऐसे मोहल्ले जहां पर कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है उन मोहल्लों को बल्लिया लगाकर सील करने के निर्देश दिए हैं। नगरवासी कोरोना रोगियों वाले मोहल्ले को सील करने के प्रशासन के कदम को देर से उठाया गया कदम बता रहे है। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन द्वारा शुरु से ही एहतियात बरती जाती तो कोरोना कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोका जा सकता था ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img