Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

महलका केनरा बैंक हुआ राम भरोसे, उपभोक्ता परेशान

  • ग्राहकों ने किया जमकर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: क्षेत्र के गांव महलका में स्थित बैंक की शाखा में प्रबंधक व अन्य स्टाफ नदारद रहने से ग्रामीणों का कामकाज नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता काफी परेशान है।

जानकारी के मुताबिक गांव महलका में स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात महिला प्रबंधक काफी दिनों से मौजूद नहीं है। बैंक में स्टाफ भी नहीं आ रहा है। स्टाफ के अभाव के चलते ग्राहकों को कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों का आरोप है कि बैंक प्रबंधक मौजूद न होने के कारण कामकाज नहीं ही रहा है।

बैंक का एक स्टाफ व हेल्पर, गार्ड ही बैंक खोल रहे है। व्यापारियों को लेन देन काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।इस समस्या के चलते गांव के व्यापारियों ने बैंक की शाखा पर जमकर हंगामा कर दिया।

शाखा प्रबंधक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन हमेशा की तरह स्विच ऑफ मिला। हंगामे के दौरान ब्रजपाल, बुद्ध सिंह, रामपाल, घनशयाम, मुदस्सिर, फरहान रिजवी, जोगेंदर, प्रीति, रेशमा आदि काफी लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img