जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन रुड़की शहर के अलग-अलग वार्ड में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग बहुत तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य कर रही है, शहर में बने सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज आवास विकास, रामपुर, ईदगाह, मच्छी मोहल्ले व सति मोहल्ले मे बने बड़े व छोटे नालो की सफाई का कार्य किया गया।
नालों में जमी सिल्ट को निकालने का काम तेजी से कराया जा रहा है। महापौर गौरव गोयल प्रतिदिन नालों की सफाई का निरीक्षण स्वयं करते हैं ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो उसमें कोई कमी ना रहे। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़की शहर व शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

