Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी के विधायक ने की हाईकोर्ट से यह अपील, जानिए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों और ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच दिल्ली सरकार को उनके ही एक विधायक ने तगड़ा झटका दिया है। विधायक शोएब इकबाल ने हाईकोर्ट से अपील की है कि दिल्ली में अव्यवस्था फैल गई है और यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

दिल्ली के मटियामहल से विधायक शोएब इकबाल ने दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखकर यह बात कही है। उनकी शिकायत है कि दिल्ली में मरीजों को न दवा मिल रही है और न ही अस्पताल व ऑक्सीजन। किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही और लोगों की जानें जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद दुख है कि वह किसी की मदद नहीं कर पा रहे हैं। छह बार विधायक होने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं है। उनका कहना है कि वह तो यही चाहते हैं दिल्ली में तुरंत राष्ट्रपति शासन लग जाए वरना यहां लाशें बिछ जाएंगी।

शोएब इकबाल ने ऐसी मांग इसलिए रखी है क्योंकि उनका कहना है कि दिल्ली को केंद्र का सहयोग नहीं मिल रहा है, अगर केंद्र के हाथ में सबकुछ आए तो काम हो पाएगा। तीन माह के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना ही चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img