Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

होम आइसोलेशन में मरीजों को शत-प्रतिशत दवाई उपलब्ध कराएं

  • कोविड संसाधनों का शत-प्रतिशत सही उपयोग किया जाए

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से संक्रमित कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों की समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें भय की स्थिति से बाहर निकालने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को दवाई की किट शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य में कोविड-19 के नियमों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना में पारदर्शिता के साथ सख्ती से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर एम्बुलेंस, जीवन रक्षक दवाईयां, कोविड टैस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। बिना टैस्टिंग के किसी का भी मतगणना केन्द्र में प्रवेश नहीं होगा।

एवी राजमौलि आज यहां वर्चुअल माध्यम से मण्डल के जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधिक्षकों को कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा त्रिस्तरीय पंचायत मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोविड अस्पताल अपने यहां उपलब्ध बैड की संख्या तथा मरीजों की संख्या का एक डिस्पले बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सैन्टर को भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय में हम सभी को धैर्यपूर्वक संक्रमण की चुनौती का सामना करना है। उन्होंने कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में आवश्यकता के अनुसार आक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉक्टर एस चन्नप्पा, मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक शामली सुकिर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह, मुजफ्फरनगर आलोक यादव, शामली शंभुनाथ तिवारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य अनिता जोशी तथा उप निदेशक पिछडा वर्ग कल्याण शरद श्रीवास्तव मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img