Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव: 7435 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को

  • प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय पर प्रात: 8 बजे से मतगणना
  • जिपं सदस्य के 19 और प्रधान के 230 पदों पर हुए थे चुनाव
  • ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के लिए लगाई गई136 टेबल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को प्रस्तावित मतगणना के लिए जनपद के सभी पांच विकास खंड मुख्यालयों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कड़ी पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 2278 पदों पर 7435 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला मतपेटियों में से निकलने वाले बैलेट पेपर के जरिए होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने गत 26 मार्च को प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी की थी। तृतीय चरण में गत 26 अप्रैल को जनपद शामली में हुए चुनाव के लिए 13 व 15 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

उसके बाद 16-17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 18 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे तक नामवापसी तथा उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित हुए थे। जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 19 पद, ग्राम प्रधान के 230, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 464 तथा ग्राम पंचायत सदस्य 3126 पदों पर चुनाव होना था लेकिन क्षेत्र पंचायत के 5 तथा ग्राम पंचायत सदस्य 1556 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।

इस तरह जिला पंचायत सदस्य के 19 पदों पर 354, ग्राम प्रधान पद के 230 पदों पर 2325, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 459 पदों पर 2548 एवं ग्राम पंचायत सदस्य 1570 पदों पर 2208 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी। इस तरह कुल 7435 प्रत्याशी चुनाव मैदान थे। जनपद में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए थे।

प्रशासन ने शनिवार की शाम तक रविवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली। शामली विकास खंड की मतगणना नगर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मैमोरियल इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होगी। यहां मतगणना के लिए 23 टेबिल लगाई गई हैं।

कैराना ब्लॉक की मतगणना पब्लिक इंटर कालेज कैराना के हॉल में 25 टेबल और थानाभवन ब्लॉक की मतगणना लाला लाजपत राय इंटर कालेज में लगाई गई 31 टेबिल पर होगी। इसी तरह ऊन ब्लॉक की मतगणना झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में 31 टेबिल और कांधला विकास खंड की मतगणना श्री चंदन लाल इंटर कालेज में 26 टेबिलों पर होगी।

जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताय कि एक टेबिल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक के अलावा 3 मतगणना सहायक और एक अतिरिक्त मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। इसके अलावा न्याय पंचायत के सहायक निर्वाचन अधिकारी और विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।

इस तरह से जनपद के पांच विकास खंडों पर मतगणना के लिए 680 मतगणना कार्मिकों के अलावा 37 सहायक निर्वाचन अधिकारी और पांच निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे। मतगणना दो शिफ्टों में प्रात: 8 बजे से रात्रि आठ बजे और रात्रि 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img