Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

कोविड जांच को अस्पाल में प्रत्याशी, एजेंटों की लगी रही भीड़

  • मतगणना स्थल पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट से होगा प्रवेश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में उपस्थित रहने वाले प्रत्याशियों एवं मतदान अभिकर्ता को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी पड़ेगी। जिसको लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्याशियों तथा मतगणना एजेंटों की भीड़ लगी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के निर्देश दिए है। कोरोना जांच के दौरान भीड़ होने से सोशल डिस्टेसिंग का पालन नजर नही आया।

26

रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जिले के पांचों ब्लॉक क्षेत्रों में बनाए गए मतगणना स्थलों पर मतगणना होगी। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों भी पूरी कर ली है। शामली ब्लॉक की शहर के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में मतगणना होगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशी व उसके द्वारा बनाए गए एजेंटों को बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपनी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मतगणना केन्द्र पर केवल उन्ही निर्वाचन, मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जायेगा जिनके पास मतगणना प्रारंभ होने से 72 घंटे पहले की रिपोर्ट निगेटिव होगी। इससे पहले की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिसके चलते शनिवार को एक दिन पहले भी शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों की कोरोना जांच कराने के लिए भीड़ लगी रही। लंबी लंबी लाइने लगने से सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी की आईडी लेने के बाद एंटीजन व आरटीपीसीआर किट से कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंचे प्रत्याशियों व व मतगणना एजेंटों की जांच की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img