Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

खेली शतकीय पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जोस बटलर (124) की टी-20 करियर की पहली शतकीय पारी और कप्तान संजू सैमसन (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 55 रन से हराकर सत्र की तीसरी जीत दर्ज की।

बटलर ने 64 गेंद की पारी में आठ छक्के और 11 चौके जड़कर मौजूदा आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली। राजस्थान के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया तथा मुस्ताफिजूर रहमान और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रन बनाने के बाद हैदराबाद को आठ विकेट पर 155 रन पर रोक दिया।

हैदराबाद की सात मैचों में यह छठी हार है और टीम तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। नए कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत इस मैच में भी नहीं बदली। पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली।

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टॉ और मनीष पांडे की जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन 57 रन की साझेदारी टूटने के बाद टीम जरूरी रन गति बनाए रखने के दबाव में बिखर गई। बेयरस्टॉ ने चौथे ओवर में गेंबदाजी के लिए आए चेतन सकारिया का स्वागत छक्के से करने के बाद लगातार दो चौके लगाए तो वही मनीष पांडे ने कार्तिक त्यागी द्वारा किए गए पांचवें ओवर में दो छक्के जड़े।

उन्होंने छठे ओवर में क्रिस मौरिस के खिलाफ लगातार दो चौके लगाए जिससे पावर प्ले में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन हो गया। स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर रहमान की धीमी गेंद पर पांडे बोल्ड हो गए। उन्होंने 20 गेंद की पारी में 31 रन बनाए। तेवतिया ने अगले ओवर में बेयरस्टॉ को आउट कर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया।

बेयरस्टॉ लांग आॅन के ऊपर से छक्का मारना चाहते थे, लेकिन संपर्क अच्छा नहीं और अनुज रावत ने अच्छा कैच पकड़ा। उन्होंने 21 गेंद में 30 रन बनाए। मौरिस के 11वें ओवर में सकारिया ने केन विलियमसन का आसान कैच छोड़ दिया लेकिन अगली ही गेंद पर डेविड मिलर ने विजय शंकर (08) का कैच पकड़ हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। केदार जाधव ने तेवतिया पर छक्का जड़ा जिससे 12 ओवर में हैदराबाद के रनों का शतक पूरा हुआ।

युवा तेज गेंदबाज त्यागी की धीमी शॉर्ट पिच गेंद को पढ़ने में विलियमसन नाकाम रहे और डीप मिडविकेट पर मौरिस ने कैच पकड़कर 21 गेंद में उनकी 20 की पारी को खत्म किया। मुस्ताफिजूर ने भी धीमी गेंद पर मोहम्मद नबी को फंसा कर पांच गेंद में दो छक्के जड़ित 17 रन की उनकी संक्षिप्त पारी को खत्म किया। नबी पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद कवर क्षेत्र में हवा में लहरा गयी और रावत ने कोई गलती नहीं की।

इसके बाद बल्लेबाजी के आए अब्दुल समद (10) ने चेतन सकारिया पर छक्का लगाया लेकिन 17वें ओवर में मौरिस की गेंद पर रावत ने मैच का अपना तीसरा कैच पकड़ा। इसी ओवर में केदार जाधव (19) को बोल्ड कर मौरिस में मैच का रूख पूरी तरह से राजस्थान की ओर मोड़ दिया।

इससे पहले हैदराबाद के लिए कप्तानी में बदलाव के साथ टीम की रणनीति में भी बदलाव दिखा जब राशिद खान को पावर प्ले में तीसरे ओवर में ही गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया गया और उन्होंने इसे साबित करते हुए यशस्वी जायसवाल (12) को पगबाधा किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img