जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कई खिलाड़ियों और स्टाफ के संक्रमित होने के चलते IPL सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी। दो दिन में खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और बॉलिंग कोच बालाजी समेत 8 खिलाड़ी और 2 कोचिंग स्टाफ मेंबर पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया है।
BCCI को 2 हजार करोड़ का नुकसान
IPL को टाल दिया गया है। अगर इसे पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है तो बोर्ड को करीब 2000 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगेगा। भारत से मेजबानी छीनी जा सकती है। इससे भी BCCI को करोड़ों का नुकसान होगा।
अब तक इतने खिलाड़ी और स्टाफ पॉजिटिव
| खिलाड़ी | टीम |
| वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| संदीप वॉरियर | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| नीतीश राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| देवदत्त पडिक्कल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स |
| एनरिच नोर्खिया | दिल्ली कैपिटल्स |
| डेनियल सैम्स | दिल्ली कैपिटल्स |
| अमित मिश्रा | दिल्ली कैपिटल्स |
| रिद्धिमान साहा | सनराइजर्स हैदराबाद |
| लक्ष्मीपति बालाजी (कोच) | चेन्नई सुपर किंग्स |
| किरण मोरे (कोच) | मुंबई इंडियंस |

