Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता अजय संगल के पुत्र को बुजुर्गों ने बांधी पगड़ी

  • कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नजदीकी रहे अजय संगल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आरएसएस के कार्यकर्ता और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी अजय संगल की कोरोना से निधन के बाद रस्म तेरहवीं आयोजित की गई। घर परिवार के लोगों के बीच उनके पुत्र मानस संगल को बुुजुर्गों ने पगड़ी पहनाई।

बुधवार को भाजपा नेता व प्रमुख समाज सेवी और सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल की रस्म तेरहवीं का आयोजन उनके आवास पर ही किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सिर्फ परिवार के लोग की रस्म तेरहवीं व पगडी में शामिल हो सके।

जहां पंड़ित रामकुमार ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। इस दौरान परिवार के बुर्जुगों ने उनके पुत्र मानस संगल के पगड़ी बांधी। कोरोना संक्रमण में खुद को सुरक्षित रखने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए परिजनों ने लोगों से घरों में रहकर की अपनी श्रद्धांजलि देने की अपील की थी। इस मौके पर इस अवसर पर सिल्वर बैल्स परिवार से अरूण बंसल, अतुल बंसल, विवेक संगल, नरेंद्र संगल, वीरेंद्र संगल, निशीकांत संगल, संजय संगल, अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img