Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक अन्य फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग से केमिकल के ड्रम फट रहे हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में बुलंदशहर रोड स्थित F-23 मिथाइल पिगमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग फैलती गई और पास की एक फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया।

केमिकल रिसाव के कारण फैक्ट्री के बाहर खड़ी कार भी आग की चपेट में आने से जल गई है। धुआं दूर तक फैला है। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

एनडीआरएफ की टीम को भी आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कविनगर भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img