Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

शराब पीने से मना करने पर पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या

  • पुरमाफी पर सुबह के समय महिला की हत्या से हड़कंप
  • बचाव में आए पुत्र को भी पिता ने किया मारने का प्रयास
  • फिर अपने आप पर फावड़े से किए हमले, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: क्षेत्र गांव पुरमाफी में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मां के बचाव में आए पुत्र को भी उसने मारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह से भाग निकला। उसके बाद अपने आपको भी फावड़े से काटकर घायल कर लिया। घायल को शामली के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में बुद्धवार की सुबह उस समय समय अफरा तफरी मच गई जब गांव के ही अनुज पुत्र धर्मवीर ने अपनी धर्मपत्नी पिंकी उर्फ नीरा (42) की कहासुनी के बाद फावडेÞ काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी ने अपने पुत्र शुभम पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन शुभम ने शोर मचाते हुए जान बचाकर भाग गया।

पत्नी की हत्या के बाद जब पुत्र शुभम भाग गया तो आरोपी अनुज ने फावडेÞ से खुद को भी घायल कर लिया। शोरगुल सुनकर आए परिजनों ने जब पिंकी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा तो उनके पैरों के तले से जमीन निकल गई। साथ ही, अनुज भी गंभीर रूप से घायल था। परिजनों ने अनुज को शामली के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, महिला की हत्या की सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद एएसपी ओपी सिंह तथा सीओ कैराना जितेन्द्र सिंह घटनास्थल पहुंचें। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अनुज शराब पीने का आदी है, जबकि पिंकी शराब पीने का विरोध करती थी। शराब पीने को मना करने को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई जिस पर अनुज ने उसकी फावड़े से काटकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना था कि अनुज पिछले तीन दिन से मानसिंक रुप से तनाव में चल रहा था।

मृतका पिंकी मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव थूर बेहडा की रहने वाली थी। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका पिंकी के परिजनो को दी। परिजन पहले गांव और फिर झिंझाना थाने पहुंचें। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अनुज के खिलफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...
spot_imgspot_img