Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

चीन में अल्पसंख्यकों उत्पीड़न, अमेरिका ने लगाया यह प्रतिबंध

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लगातार चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने चीन को एक और झटका दिया है। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) ने चीन से आयातित उत्पादों पर दी जाने वाली पांच तरह की छूट पर रोक के आदेश जारी किए हैं।

चीन के शिनजियांग प्रांत के उइगर क्षेत्र में जबरन काम करके बनाए गए उत्पादों पर ये आदेश लागू होगा। यानि यहां बने उत्पादों को पांच तरह की छूट नहीं मिलेगी।

अमेरिका का कहना है कि चीनी सरकार इस इलाके में लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। यहां उइगर लोगों और दूसरे अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसीलिए यहां तैयार किए गए उत्पादों को लेकर ये फैसला लिया गया है।

मानवाधिकार व अन्य मुद्दों पर लगातार तनाव व संघर्ष बना हुआ है। अमेरिका ने इससे पहले भी चीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें हाल ही में चीनी छात्रों के वीजा पर रोक का फैसला भी शामिल है। अमेरिका में लगातार चीनी जासूसों का पकड़ा जाना भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img