Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सिपाही ने खुद को गोली मारी, मौत

  • पीलीभीत के बिलसड़ा थाने में डायल-112 पर तैनात था उस्मानपुर का जितेंद्र
  • पुलिस आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, परिवार में कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: पीलीभीत के बिलसडा थाने में डायल-112 पर तैनात क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आरक्षी की घटना से पहले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिपाही की मौत घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र सत्ता यूपी पुलिस में तैनात था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पीलीभीत जनपद के थाना बिसलड़ा में डायल-112 पर थी। बताया गया कि जितेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सिपाही के पिता सत्ता ने बताया कि जितेंद्र सात भाई, बहन है।

तीन भाइयों में जितेंद्र ही सरकारी नौकरी पर था जबकि दो भाई चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। जितेंद्र की शादी गत 5 वर्ष पूर्व फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ में हुई थी। उसका एक 3 वर्ष का बच्चा भी है। फेसबुक लाइव पर रोते हुए जितेंद्र ने खुद को नौकरी से परेशान होना बताया।

इसके कुछ देर बाद निजी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र के पिता ने बताया कि जितेंद्र की तैनाती डायल 112 पर पीलीभीत के बिलसंडा थाने में चल रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को फेसबुक लाइव के जरिये जितेंद्र ने नौकरी से आजिज आने और मानसिक तनाव में होने की बात कही। इसके करीब आधा घंटा बाद सड़क किनारे उसका शव निजी कार में मिला। दूसरी ओर, घटना की सूचना परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img